Seraikela Kharsawan News : सतर्क चालक सुरक्षित जीवन : चालकों को शपथ दिलायी

श्री सीमेंट कंपनी में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला.

जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हो गया. इसके दूसरे दिन खरसावां के श्री सीमेंट कंपनी परिसर में जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया. ””””सतर्क चालक सुरक्षित जीवन”””” थीम पर वाहन चालकों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गयी. डीटीओ गिरिजा शंकर महतो ने वाहन से चढ़ने-उतरने, ओवरलोडिंग, रात्रि दृश्यता कमी व गलत दिशा में वाहन चलाने के जोखिमों पर प्रकाश डाला. सुरक्षित संचालन व यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. सड़क सुरक्षा टीम ने सभी चालकों को शपथ दिलायी. मौके पर एचआर संतोष उपाध्याय, लॉजिस्टिक हेड ईश्वर सभापति, टेक्निकल हेड योगेश कौशिक, मोटरयान निरीक्षक दिलीप कुमार, रवि प्रसाद सहित कंपनी अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >