सड़क दुर्घटना में झामुमो नेता जयराम की मौत

खरसावां : खरसावां–आमदा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में झामुमो चक्रधरपुर के प्रखंड अध्यक्ष सह नलिता पंचायत समिति सदस्य जयराम मुंडा (42) की मौत हो गयी. वह बाइक पर सवार थे और ट्रैक्टर की चपेट में आ गये. वह पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. सोमवार को […]

खरसावां : खरसावांआमदा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में झामुमो चक्रधरपुर के प्रखंड अध्यक्ष सह नलिता पंचायत समिति सदस्य जयराम मुंडा (42) की मौत हो गयी. वह बाइक पर सवार थे और ट्रैक्टर की चपेट में गये. वह पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.

सोमवार को बालू लदा ट्रैक्टर खरसावां से आमदा की ओर जा रहा था. उसी दिशा में अपनी बाइक (जेएच06 7040) से जयराम भी जा रहे थे. पेट्रोल पंप, मुरूमडीह के पास बाइक ट्रैक्टर से टकरा गयी. इस हादसे में जयराम की मौके पर मौत हो गयी.

बाइक पर पीछे बैठी उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसकी सूचना मिलने पर खरसावां थाना आमदा ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. उनकी घायल बेटी को खरसावां के साई नर्सिग होम में उपचार के लिए भरती कराया गया.

हादसे की सूचना मिलने पर टोकलो के जिला परिषद सदस्य रामलाल मुंडा, खरसावां के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पातर हेंब्रम सहित अन्य लोग पहुंचे और जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है.

झामुमो जिला उपाध्यक्ष राम लाल मुंडा केंद्रीय सचिव भुवनेश्वर महतो ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मुंडा पार्टी के सक्रिय सिपाही थे. वे अपने पीछे पत्नी समेत चार छोटे बच्चे छोड़ गये. स्व मुंडा को तीन बेटियां एक बेटा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >