सरायकेला : सरायकेला जामा मसजिद से अनजुमन इस्लामिया कमेटी ने मंगलवार को ईद मिलादुलन्नबी पर जुलूस निकाला. जुलूस स्थानीय जामा मसजिद से निकला और पूरे शहरी क्षेत्र में घूमा.
ईद मिलादुलन्नबी इसलाम धर्मावलंबियों के लिए ईद ए अकबर है. अपने पैगंबर की वारगाह में मुसलमान अपनी मोहब्बत पेश करते हैं,क्योंकि उनका मानना है कि अल्लाह द्वारा ही सारा जहां बनाया गया है.
उधर सीनी के कमलपुर मसजिद से जुलूस एक मुहम्मदी निकाला गया. जुलूस कमलपुर, सोहनडीह मांझीपाड़ होकर वापस कमलपुर मसजिद पहुंचा.इसमें गुलशने रज मदरसा के बच्चे भी शामिल थे. इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल समुदाय के लोगों ने देश और दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी. बाबू भाई जमाल, महबूब व मुमताज, रोशन आदि भी जुलूस में सक्रिय रहे.
