ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

हाता-चाईबासा मार्ग पर हादसा राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के केशारगाड़िया गांव के पास बुधवार रात लगभग दो बजे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक के ड्राइवर और खलासी को रौंद दिया. हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हो गयी. जबकि, खलासी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए पुलिस ने टीएमएच जमशेदपुर में भरती […]

हाता-चाईबासा मार्ग पर हादसा

राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के केशारगाड़िया गांव के पास बुधवार रात लगभग दो बजे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक के ड्राइवर और खलासी को रौंद दिया. हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हो गयी.

जबकि, खलासी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए पुलिस ने टीएमएच जमशेदपुर में भरती कराया है. मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम सिंह (40) एवं पिन सिंह (28) चावल लदा ट्रक लेकर चाईबासा की ओर जा रहे थे. जैसे ही केशारगाड़िया गांव पहुंचे, तो ट्रक का चक्का पंक्चर हो गया. चक्का बदलने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. इसमें ड्राइवर श्रीराम सिंह की मौत हो गयी. जबकि खलासी पिन सिंह घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी वकार हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल पिन सिंह को इलाज के लिए राजनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. लेकिन, डॉक्टर व नर्स नदारद थे. इसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच भेज दिया गया.

बताया जाता है कि श्रीराम एवं पिन सिंह दोनों प्रेमनगर टेल्को (पूर्वी सिंहभूम) के रहने वाले थे. वहीं ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >