झारखंड का उद्देश्य अधूरा : चंपई

चांडिल : शिक्षित युवाओं को राज्य के विकास के लिए आगे आना होगा. इसके साथ ही अपनी सामाजिक व्यवस्था और संस्कृति को भी बचाये रखना होगा. उक्त बातें प्रदेश के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कही.मंत्री श्री सोरेन मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड के टीकर पारगाना चौक में जनसमूह को संबोधित कर रहे […]

चांडिल : शिक्षित युवाओं को राज्य के विकास के लिए आगे आना होगा. इसके साथ ही अपनी सामाजिक व्यवस्था और संस्कृति को भी बचाये रखना होगा. उक्त बातें प्रदेश के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कही.मंत्री श्री सोरेन मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड के टीकर पारगाना चौक में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. पातकोम दिशोम के पूर्व पारगाना स्व नकुल बेसरा के 61 वीं जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मंत्री श्री चंपई ने कहा कि समाज और राज्य के विकास के लिए सभी को एकजुट होना होगा.

उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी हम सभी अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहें हैं. राज्य में बहुमत वाली सरकार बनानी होगी, तभी प्रदेश का सर्वागीण विकास होगा.

ये लोग थे मौजूद

समारोह को पातकोम दिशोम के पारगाना रामेश्वर बेसरा, श्यामल मार्डी, सुधीर किस्कू आदि ने भी संबोधित किया. समारोह का संचालन सत्येन सोरेन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाराजा महेंद्र नाथ मांझी ने दिया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल से समाजसेवी अधर हेंब्रम, हाडीराम सोरेन, राजेश मांझी, राजेन सिंह मुंडा, गुप्तेश्वर महतो, कुनाराम सोरेन, शिलु सारना समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >