चांडिल : बारिश के बाद चांडिल डैम का बढ़ा जल स्तर अब धीरे–धीरे घटने लगा है. बुधवार को डैम का जल स्तर 181.25 मीटर था. इस संबंध में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने बताया कि चांडिल डैम का जल स्तर 181 मीटर तक ही रखना है.
लगातार बारिश के कारण डैम का जल स्तर बढ़ गया था. मंगलवार को डैम का जल स्तर घटाने के लिए सभी 13 रेडियल गेट को खोल दिये गये थे, जो बुधवार को भी खुले रहे. बारिश नहीं होने पर गुरुवार तक डैम का जल स्तर सामान्य हो जायेगा. इधर बुधवार को दिनभर बादल छाये रहने से विस्थापितों में बारिश होने का खौफ कायम रहा.
