बेलवरण के साथ हुआ मां भगवती का आह्वान

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयम्बके गौरी, नारायणी नमस्तुते के मंत्रोचारण के साथ गुरुवार को सरायकेला, सीनी, खरसावां, कुचाई, राजखरसावां एवं चांडिल समेत आसापास के मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोल दिये गये. देर शाम माता का बेल्याधिवास किया गया. इसके साथ ही पंडालों में मां दुर्गा की पूजा–अर्चना कर माता का […]

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयम्बके गौरी, नारायणी नमस्तुते के मंत्रोचारण के साथ गुरुवार को सरायकेला, सीनी, खरसावां, कुचाई, राजखरसावां एवं चांडिल समेत आसापास के मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोल दिये गये.

देर शाम माता का बेल्याधिवास किया गया. इसके साथ ही पंडालों में मां दुर्गा की पूजाअर्चना कर माता का आह्वान किया गया. नवरात्र के छठे दिन गुरुवार को मां भगवती की कात्यायनी रूप की पूजा की गयी.

नवरात्र के लिए स्थापित कलश में माता दुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा की गयी. कुचाई के दुर्गा मंदिर में आज पूजा के लिए भक्तों भीड़ रही. पूजा के पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया. कल सप्तमी के दिन माता भगवती की कालरात्रि रूप की पूजा की जायेगी. इधर गुरुवार को विभिन्न पंडालों का विधिवत उदघाटन किया गया.

शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां भगवती की कात्यायनी रूप की पूजा की गयी. सरायकेलाखरसावां समेत चांडिल षष्टि के दिन बेलवरण के साथ मां भगवती की पूजा शुरू हो गयी. सरायकेला , सीनी, कोलेबिरा समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिमाओं के पट खुल गये. सरायकेला शहरी क्षेत्र में चार स्थानों पर माता की पूजा हो रही है.

इसमें पब्लिक दुर्गापूजा कमेटी, सार्वजनिक पूजा कमेटी, इंदट्रांड़ी दुर्गा पूजा कमेटी धर्मशाला रोड सरकारी स्तर से भी पूजा का आयोजन जा रहा है. खरसावां के कई पूजा स्थलों पर पासे के बेल पेड़ के नीचे बेल्याधिवास किया गया, तो कई स्थानों पर माली के घर पर किया गया. इधर गुरुवार देर रात तक पंडालों को तैयार कर ली जायेगी.

शुक्रवार सुबह सप्तमी पूजा की जायेगी. पूजा स्थलों पर मां दुर्गा के साथसाथ भगवान गणोश, कार्तिक, लक्ष्मी सरस्वती देवी प्रतिमा स्थापित की गयी है. खरसावां शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बेहरासाही, सेवा संघ समिति तलसाही, सरकारी दुर्गा पूजा समिति खरसावां, आमदा में रेलवे कॉलोनी पूजा समिति, ठाकुरबाड़ी पूजा समिति पुराना बाजार, आनंद ज्ञान मंदिर पूजा समिति नया बाजार, कुचाई में मां दुर्गा पूजा समिति समेत सभी समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सरायकेला के सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल, सरकारी दुर्गा मंदिर, इंदट्रांड़ी में भी पूजा की तैयारी पूरी हो गयी है. साथ ही चामारु, कोलाबिरा में भी एकएक स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >