चांडिल : शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की विधिवत पूजा की गयी. चौका स्थित सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बनाये गये पूजा पंडाल में मंगलवार को देवी के पूजन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे.
मंगलवार को प्रात: देवी कुष्मांडा की कलश स्थापना के बाद चतुर्थी विहित पूजा अर्चना और चंडी पाठ प्रारंभ हुआ. पूजा बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. देवी महामाया की संध्या आरती में भी सैकड़ों भक्त पंडाल पहुंचे.
नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को चौका में श्रीमद् भागवत कथा की प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु की भीड़ रही. इसके अलावा वैष्णवी कालीका आश्रम रड़गांव एवं चावलीबासा समेत अनेक स्थानों पर स्थापित देवी के कलश पर भी शारदीय नवरात्र की विधिवत पूजा की गयी.
