गौड़ सेवा संघ का 22वां स्थापना दिवस मना
सरायकेला/सीनी : सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत भवन में गौड़ सेवा संघ का 22वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी भाषा व संस्कृति होती है.
समाज के विकास के लिए संगठित और शिक्षित होना जरूरी है. इसके लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. स्थापना दिवस समारोह को भाजपा नेता गणोश महाली के अलावा संघ के हरेकृ ष्णा प्रधान, रतिलाल प्रधान ने भी संबोधित किया. इसके पश्चात समाज के मेधावी छात्रों व समाज के विकास उत्कृष्ट कार्य करनेवाले बुजुर्गो को सम्मानित किया गया.
मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष अशोक प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मुरली प्रधान, काशी नाथ प्रधान, कृष्णा प्रधान के नागेश्वर प्रधान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
