आठ दिन में 18 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

सरायकेला : भाजपा युवा मोरचा जिला कमेटी की बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुमुद रंजन चौधरी की अध्यक्षता में हुई, सांगठनिक स्थिति पर चर्चा करते हुए जिले से 20 हजार नये सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि अब तक दो हजार नये सदस्य बनाये गये हैं, बाकी 18 हजार नये सदस्य […]

सरायकेला : भाजपा युवा मोरचा जिला कमेटी की बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुमुद रंजन चौधरी की अध्यक्षता में हुई, सांगठनिक स्थिति पर चर्चा करते हुए जिले से 20 हजार नये सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया.

बताया गया कि अब तक दो हजार नये सदस्य बनाये गये हैं, बाकी 18 हजार नये सदस्य 28 सितंबर तक बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री उदय सिंहदेव ने मोरचा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाने की बात कही. बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने भी संबोधित कर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया. मौके पर अमित केशरी, रिंकु राउत, कृष्णा प्रधान, मनोरंजन सिंह, चंदन महतो, सोहन सिंह, विजय महतो, शंभु नाथ, मधु सिंह आदि उपस्थित थे.

गणोश बने अध्यक्ष

भाजपा युवा मोरचा द्वारा जिला के नौ प्रखंडों नगर कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा की गयी. इसमें सरायकेला नगर अध्यक्ष गणोश महंती को बनाया गया है, जबकि खरसावां नगर अध्यक्ष शंभु राउत, सरायकेला प्रखंड में सुदर्शन नायक, राजनगर पूर्वी से पंचु सोरेन, राजनगर पश्चिम प्रमोद महतो, गम्हरिया से श्यामापद गोराई, ईचागढ़ विनोद मांझी, कुकड़ु में परमेश्वर महतो, खरसावां प्रखंड में तेजनरायण महतो को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इन्हें जल्द ही कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >