देश आर्थिक गुलामी की ओर : कड़िया मुंडा

सरायकेला : कांग्रेस सरकार की कमजोर आर्थिक नीति के कारण देश आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ रहा है. साथ ही देश में घुसपैठ भी बढ़ गया है. उक्त बातें लोकसभा उपाध्यक्ष सह खुंटी सांसद कड़िया मुंडा ने कही. श्री मुंडा राम बाबा आश्रम में गुरुवार को गम्हरिया एवं सरायकेला प्रखंड के छह पंचायतों के पार्टी […]

सरायकेला : कांग्रेस सरकार की कमजोर आर्थिक नीति के कारण देश आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ रहा है. साथ ही देश में घुसपैठ भी बढ़ गया है. उक्त बातें लोकसभा उपाध्यक्ष सह खुंटी सांसद कड़िया मुंडा ने कही.

श्री मुंडा राम बाबा आश्रम में गुरुवार को गम्हरिया एवं सरायकेला प्रखंड के छह पंचायतों के पार्टी पदाधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. पंचायत स्तर पर आयोजित इस सम्मेलन में सांसद मुंडा ने कहा कि देश में वर्तमान में तीन ही राष्ट्रीय पार्टियां हैं, जिसमें भाजपा, कांग्रेस वामदल हैं.

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां राष्ट्रहित में कम और अपने हित में ज्यादा सोचती हैं. उन्होंने कहा कि चाइना देश के सीमा में लगातार घुसपैठ कर रहा है, उधर हर बात पर पाकिस्तान हमें आंख दिखा रहा है, यह हमारे देश में सत्तासीन कांग्रेस की गरीबों के नाम पर सदन में पास किये गये खाद्य सुरक्षा बिल में कई खामियां हैं.

इस बिल से गरीबों को फायदा नहीं होगा. वर्ष 1998 के भाजपा नीत गंठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में कहा कि पूरा विश्व भारत को कमजोर समझता था, तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरन परमाणु विस्फोट कर विश्व में भारत की उपस्थिति को मजबूत किया. उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया.

युवा आगे आयें : उदय

कार्यक्रम में युवा मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि राजनीति में युवाओं को आगे बढ़ना जरूरी है.

कार्यकर्ता दायित्व निभायें

जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने कहा कि कार्यकर्ता अपने दायित्व का ईमानदारीपूर्वक निर्वाह करें और संगठन को मजबूत करने का काम करें. उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास योजनाओं को वर्तमान की राज्य सरकार बंद करने का काम कर रही है.

महंगाई बढ़ी : प्रदीप

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस के दस वर्षो के कार्यकाल में देश में महंगाई, भ्रष्टाचार गरीबी बढ़ी है. इससे मुक्ति भाजपा ही दिला सकती है.

इन्होंने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंभु पति, कार्यसमिति सदस्य विजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो, हरेकृष्णा प्रधान, मंटु शर्मा, सुभाष आचार्य संचालन मुरली प्रधान ने किया

ये थे उपस्थित

अश्विनी सिंहदेव, भवानी ज्योतिषी, उणापद मुखी, मो कुद्धुस, गणोश टुडु, मिसिर साहु, राहुल महतो, सरायकेला नगर अध्यक्ष ललन सिंह, अशोक महतो, धनंजय प्रधान, जयचंद महतो मनोहर महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >