सरायकेला : जिला आपूर्ति विभाग द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए चयनित 21 अभ्यर्थियों का शनिवार को साक्षात्कार लिया गया. उपायुक्त केएन झा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया.
जिन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, उनमें से जशीकांत साहु, मोंटी महंती, बंधु सिंह मोदक, उज्जवल वरुण मोदक, नरेश कुमार, संजय महतो, साधुचरण बोदरा, शंकर नायक, चंदन झा, गौरी नाग, अमित कुमार, अमित पाल, प्रभाकर महतो, सचिन सिन्हा, मियुती महंती, राजगिरी प्रसाद, सपरेश चंद्र गोप, त्रिवेणी राम, सुबोध महतो, नवनीत रंजन साहु, रामलव सिंह शामिल हैं.
साक्षात्कार के लिए गठित टीम नें उपविकास आयुक्त संग्राम सिंह बेसरा, एडीसी सीके सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी सौरभ कुमार प्रसाद, जिला क्षिक्षा अधीक्षक रतन माहवार के अलावा कई उपस्थित थे.
