केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर भाजपा आंदोलित खरसावां/सरायकेला/राजनगर : झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर सरायकेला–खरसावां जिला में बुधवार से भाजपा द्वारा आंदोलन का आगाज कर दिया गया. इसके तहत चांदनी चौक पर भाजपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जम कर नारा लगाये. भाजपा […]

झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर भाजपा आंदोलित

खरसावां/सरायकेला/राजनगर : झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर सरायकेलाखरसावां जिला में बुधवार से भाजपा द्वारा आंदोलन का आगाज कर दिया गया. इसके तहत चांदनी चौक पर भाजपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जम कर नारा लगाये.

भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड विशेष राज्य का दर्जा पाने के लिए हर पात्रता को पूरा करता है, परंतु केंद्र की पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सका है. उन्होंने दावे के साथ कहा कि विकास के महत्वपूर्ण मानकों का यदि तुलनात्मक अध्ययन किया जाये, तो अभी भी यह मिलेगा कि केंद्र सरकार द्वारा अब तक घोषित गये विशेष राज्यों की तुलना में झारखंड को कहीं ज्यादा इसकी जरूरत है.

पुतला दहन कार्यक्रम में युवा मोरचा के प्रदेश महासचिव उदय सिंहदेव, दुर्योधन प्रमाणिक, ज्ञानी साहू, सुशील षाड़ंगी, विजय महतो, जितेन घोड़ाइ, लालसिंह सोय, आदित्य नायक, विवेकानंद प्रधान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. सरायकेलात्नभाजपा नगर एवं प्रखंड कमेटी ने संयुक्त रूप से गैरेज चौक पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोनिया गांधी का पुतला फूंका. प्रखंड अध्यक्ष तपन कुमार महतो नगर अध्यक्ष ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोनिया गांधी के विरुद्ध नारा लगाये गये.

मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राजा सिंहदेव, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, राजा ज्योतिषी, गोपाल पाणि, सुमित चौधरी, मुरली प्रधान, विकास प्रजापति, माधव पति, कार्तिक नायक, मोहम्मद अली, संजय कुमार ठाकुर, रयमु हेंब्रम, राजीव लोचन महापात्र, राम प्रकाश महतो, बद्री दारोघा आदि उपस्थित थे.

राजनगर : भारतीय जनता पार्टी राजनगर प्रखंड कमेटी की ओर से राजनगर स्थित सिदो कान्हू चौक पर भाजपा प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष भीमसेन मंडल एवं पश्चिमी अध्यक्ष मोतीलाल महतो के नेतृत्व में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का पुतला दहन किया गया. मौके पर शेर मोहम्मद, युनूस अंसारी, चंदन महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >