राखी पर बहनों को गिफ्ट में मिला प्याज

सरायकेला : भाई बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन सरायकेला, खरसावां, सीनी, कोलेबिरा, सहित आसपास क्षेत्र में बुधवार को भी मनाया गया. इस वर्ष दो दिनों तक पूर्णिमा रहने के कारण दो दिनों रक्षा बंधन का त्योहार मना. बुधवार को शुभ लगन सुबह साढ़े सात बजे तक रहने के कारण बहनों ने सुबहही […]

सरायकेला : भाई बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन सरायकेला, खरसावां, सीनी, कोलेबिरा, सहित आसपास क्षेत्र में बुधवार को भी मनाया गया. इस वर्ष दो दिनों तक पूर्णिमा रहने के कारण दो दिनों रक्षा बंधन का त्योहार मना.

बुधवार को शुभ लगन सुबह साढ़े सात बजे तक रहने के कारण बहनों ने सुबहही पूजाअर्चना की और भाई के माथे पर रक्षा तिलक लगा कर कलाई पर राखी बांधी. रक्षा बंधन को लेकर बुधवार को भी मंदिरों में काफी भीड़ रही. वहीं रक्षा बंधन पर एक भाई ने बहनों को उपहार में प्याज दिये.

सीनी के मोहितपुर के समाजसेवी रामपुकार शर्मा ने राखी बांधने पर बहनों को दो किलो प्याज उपहार स्वरूप दिये. इस संबंध में श्री शर्मा ने बताया कि महंगी होती प्याज, जो आम आदमी की थाली से एकदम गायब सी हो गयी है. इसके मद्देनजर जिन मुंहबोली बहनों ने राखी बांधी, उन्हें उपहार स्वरूप दो किलो प्याज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >