Seraikela Kharsawan News : चौड़ा में छापेमारी कर 30 हजार घनफीट अवैध बालू भंडारण जब्त

चौड़ा में छापेमारी कर 30 हजार घनफीट अवैध बालू भंडारण जब्त

चौका. तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण व परिवहन की शिकायत पर शुक्रवार को जिला खनन विभाग व तिरुलडीह पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में चौड़ा में अलग-अलग स्थानों व जंगल क्षेत्रों से करीब 30 हजार घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया. इस संबंध में खनन निरीक्षक समीर ओझा ने बताया कि जमीन मालिक व संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

चांडिल: ईचागढ़ व तिरुलडीह में बालू का उठाव, प्रशासन मौन:

ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी से दिन में दर्जनों ट्रैक्टरों की मदद से अवैध रूप से बालू उठाव कर जंगल-झाड़ियों में डंप किया जा रहा है. इसके बाद बालू माफिया हाइवा से जमशेदपुर, रांची, चाईबासा, खरसावां व पश्चिम बंगाल में ऊंचे दाम पर बालू बेचते हैं. इधर, अवैध बालू उठाव को लेकर ईचागढ़ व तिरुलडीह पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >