इन गुरुजनों ने बदल दी बच्चों की तस्वीर, 100% रिजल्ट दिलाने वाले 150 शिक्षकों का हुआ सम्मान

सरायकेला-खरसावां के डायट गम्हरिया में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 150 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर।

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के शिक्षा जगत में शनिवार का दिन गर्व और सम्मान का दिन रहा. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गम्हरिया में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अपने-अपने विषय में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिलाने वाले जिले भर के 150 टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

सम्मान मिलने पर खुश दिखे शिक्षक

समारोह का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में किया गया था. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए उत्कृष्ट शिक्षकों ने भाग लिया. सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था. जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने कहा - जिले के 260 से अधिक टीजीटी और 71 से अधिक पीजीटी शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करते हुए विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिलाने का उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य किया है.

जिले के लिए गौरव का विषय

यह उपलब्धि न केवल संबंधित विद्यालयों के लिए बल्कि संपूर्ण सरायकेला-खरसावां जिले के लिए गौरव का विषय है.उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण भाव का यह उत्कृष्ट उदाहरण निश्चित रूप से जिले के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा.ऐसे शिक्षकों के योगदान को सार्वजनिक रूप से अभिनंदित करने के लिए ही शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर इस विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

डीईओ ने बताया कि चूंकि 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों की संख्या अपेक्षाकृत बहुत अधिक है, इसलिए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और स्थान की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए रैंडम फॉर्म के माध्यम से लगभग 150 शिक्षकों का चयन किया गया था. इन्हीं चयनित 150 शिक्षकों को डायट, गम्हरिया में आयोजित मुख्य समारोह में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

समाज का निर्माता होता है शिक्षक

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक ही समाज का वास्तविक निर्माता होता है और शत-प्रतिशत परिणाम लाना किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की निरंतर मेहनत का परिणाम है. इस पहल से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dheeraj Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >