पद्मश्री मुझे नहीं झारखंड के लोगों को मिला है : मधु

रातू : सिमलिया निवासी मधु मंसूरी हंसमुख को राष्ट्रपति पद्मश्री पदक से सम्मानित करेंगे. इसकी सूचना उनके परम मित्र डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता मेघनाथ महतो ने सबसे पहले उन्हें फोन पर दी. इसके बाद उनके घर पर बधाई देनेवालों का तांता लग गया. श्री मंसूरी ने कहा कि पद्मश्री सम्मान मुझे नहीं झारखंड के लोगों को […]

रातू : सिमलिया निवासी मधु मंसूरी हंसमुख को राष्ट्रपति पद्मश्री पदक से सम्मानित करेंगे. इसकी सूचना उनके परम मित्र डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता मेघनाथ महतो ने सबसे पहले उन्हें फोन पर दी.

इसके बाद उनके घर पर बधाई देनेवालों का तांता लग गया. श्री मंसूरी ने कहा कि पद्मश्री सम्मान मुझे नहीं झारखंड के लोगों को मिल रहा है. राज्य के लोगों से मिल रहे प्यार व आशीर्वाद से मैं उत्साहित महसूस कर रहा हूं. मेरी इच्छा है कि झारखंड की भाषा व संस्कृति का विकास हो. इसके लिए सभी की भागीदारी जरूरी है.
रघुवर दास ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने गीतों से झारखंड आंदोलन को धार देने वाले मधु मंसूरी और नृत्य को जन-जन तक पहुंचाने वाले गुरु शशिधर आचार्य जी को पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से झारखंड का मान बढ़ाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी विशेष रूप से आभार, जिनके प्रयासों के कारण अब वास्तविक रूप से हकदार लोगों को पद्म पुरस्कार मिल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >