अभिजीत स्टील प्लांट चालू करायेंगे: सीएम

खरसावां : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को सरायकेला-खरसावां के कुचाई में जन चौपाल लगायी. बिरसा स्टेडियम में आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां में बंद पड़ी अभिजीत स्टील प्लांट को किसी दूसरी कंपनी के जरिये टेकओवर कर चालू कराने का प्रयास होगा. अगर कंपनी चालू नहीं हो सकी, तो रैयतों की […]

खरसावां : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को सरायकेला-खरसावां के कुचाई में जन चौपाल लगायी. बिरसा स्टेडियम में आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां में बंद पड़ी अभिजीत स्टील प्लांट को किसी दूसरी कंपनी के जरिये टेकओवर कर चालू कराने का प्रयास होगा. अगर कंपनी चालू नहीं हो सकी, तो रैयतों की जमीन वापस लौटा दी जायेगी.

नक्सलियों को लेकर मुख्यमंत्री ने मंच से आह्वान किया कि समाज के भटके हुए लोग सरकार की सेरेंडर पॉलिसी का लाभ उठा कर मुख्यधारा से जुड़ें. बंदूक से व्यवस्था परिवर्तन संभव नहीं है.

कुचाई में खुलेगा गारमेंट ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में बड़े पैमाने पर कपड़े बनाने की फैक्ट्रियां खुलने जा रही हैं. इन फैक्ट्रियों में युवक-युवतियों को रोजगार मिलेगा. इसके लिये कुचाई में गारमेंट ट्रेनिंग सेंटर खोला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >