गोल्‍ड मेडलिस्‍ट तीरंदाज कोमोलिका बारी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की मुलाकात

शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां कैडेट वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर लौटी गोल्‍ड मेडलिस्‍ट तीरंदाज कोमोलिका बारी रविवार को आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से उनके घोड़ाबांधा स्थिति आवास में मुलाकात की. अर्जुन मुंडा ने पुष्पगुच्छ देकर कोमोलिका का स्वागत किया. कोमोलिका ने इस प्रतियोगिता में अपने […]

By Prabhat Khabar Print Desk | September 1, 2019 4:30 PM

शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां

कैडेट वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर लौटी गोल्‍ड मेडलिस्‍ट तीरंदाज कोमोलिका बारी रविवार को आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से उनके घोड़ाबांधा स्थिति आवास में मुलाकात की. अर्जुन मुंडा ने पुष्पगुच्छ देकर कोमोलिका का स्वागत किया.

कोमोलिका ने इस प्रतियोगिता में अपने अनुभव को केंद्रीय मंत्री के साथ साझा किया. अर्जुन मुंडा ने कोमोलिका का हौसला बढ़ाते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही अपने स्तर से भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस दौरान तीरंदाजी के विकास को लेकर भी चर्चा हुई.

अर्जुन मुंडा ने कोमोलिका के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. मौके पर मुख्य रूप से सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सह सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, सह सचिव उदय सिंहदेव, तीरंदाजी कोच सचिव हरेंद्र सिंह, विकास उपाध्याय, दुलाल स्वांसी आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version