बलभद्र व सुभद्रा संग मौसीबाड़ी पहुंचे प्रभु जगन्नाथ

उमड़ी भक्तों की भीड़, रथ को खींचने के लिये भक्तों में दिखी उत्सकुता, भक्तों के बीच लड्डओं की हुई बरसात सरायेकला : सरायकेला रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार हो कर गुंडिचा मंदिर यानी मौसीबाड़ी को पहुंचे. सोमवार लगभग साढ़े चार बजे भक्तों द्वारा जय जगन्नाथ […]

उमड़ी भक्तों की भीड़, रथ को खींचने के लिये भक्तों में दिखी उत्सकुता, भक्तों के बीच लड्डओं की हुई बरसात

सरायेकला : सरायकेला रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार हो कर गुंडिचा मंदिर यानी मौसीबाड़ी को पहुंचे. सोमवार लगभग साढ़े चार बजे भक्तों द्वारा जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ खींचा गया जो लगभग साढ़े सात बजे तक थाना चौक के समीप अवस्थित मौसीबाड़ी को पहुंचा.

पुरी की तर्ज पर आयोजित सरायकेला की रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ दो दिनों में मौसी बाड़ी को पहुंचते हैं. पहले दिन श्री मंदिर से निकल कर प्रभु बीच रास्ते यानी बडदांड में विश्रम करते हैं और दूसरे दिन मौसी बाड़ी पहुंचते हैं. गौरतलब है कि रविवार को पुजारी द्वारा वैदिक रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना की गयी और राजा आदित्यप्रताप सिंहदेव द्वारा छेरापहंरा रस्म अदा करते हुए भगवान को रथ पर सवार कराया गया. रथ चलते ही पुरा क्षेत्र जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा.

रथयात्रा पर भक्त रथ पर सवार अपने आराध्य के दर्शन किये. माना जाता है कि रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ के एक बार दर्शन से जीवन के सभी पाप धुल जाते हैं. इसलिए रथयात्रा पर अपने आराध्य के दर्शनार्थ भक्तों की भीड़ उमड़ती है. भक्त भगवान के दर्शन के साथ रथ भी खींचते हैं. माना जाता है कि रथ खींचने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >