मनोज सिंहदेव से छीनी गयी राइफल बरामद, तीन गिरफ्तार

सीनी : गोली चालन की घटना में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस पुलिस ने मनोज सिंहदेव व उसके दोनों बेटे अभिषेक एवं विवेक को किया गिरफ्तार सरायकेला : सीनी के बांधगोड़ा तालाब के पास बुधवार शाम सागवान पेड़ काटने के विवाद में गोली चालन की घटना को लेकर सरायकेला थाने में दोनों पक्षों ने […]

सीनी : गोली चालन की घटना में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

पुलिस ने मनोज सिंहदेव व उसके दोनों बेटे अभिषेक एवं विवेक को किया गिरफ्तार
सरायकेला : सीनी के बांधगोड़ा तालाब के पास बुधवार शाम सागवान पेड़ काटने के विवाद में गोली चालन की घटना को लेकर सरायकेला थाने में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोली लगने से घायल हुए संजय महतो ने जहां मनोज सिंहदेव, विवेक सिंहदेव व अभिषेक सिंहदेव के नाम पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं मनोज सिंहदेव ने संजय महतो एवं उसके भाई मझला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी रणविजय सिंहदेव ने बताया कि मामले पर पुलिस ने जांच कर रही है.
दोनों पक्षों से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं मामले में मनोज सिंहदेव ,अभिषेक सिंहदेव एवं विवेक सिंहदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे पक्ष से संजय महतो का इलाज चल रहा है. जबकि मनोज सिंहदेव से छीनी गयी राइफल को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >