सरायकेला : स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ अजीत प्रसाद ने सिविल सजर्न डॉ कलानंद मिश्र सहित जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों संग बैठक कर जिला में स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी हासिल की.
बैठक में एनआरएचएम के तहत संचालित फैमली प्लानिंग, मुख्यमंत्री जननी शिशु स्वास्थ्य योजना, चाइल्ड हेल्थ सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डॉ अजीत प्रसाद ने कहा की बरसात के साथ डायरिया रोग का प्रकोप बढ़ जाता है. इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस का पाउडर पर्याप्त मात्र में रखा जाय. साथ ही अस्पतालों में दवा आदि उपलब्ध रहे. उपनिदेशक ने कहा कि फैमली प्लानिंग के तहत उपस्वास्थ्य केंद्र में कॉपर टी लगाने की व्यवस्था किया जाय. जिला में मां व बच्चे की मौत होती है, तो इसकी रिपोर्ट करें ताकि गर्भवती माता या बच्चे की कैसे मौत हुई इसका पता लगाया जा सके.
बैठक में एसीएमओ डॉ एसके झा, डॉ केके सहगल, डॉ जुझार मांझी, डॉ प्रदीप कुमार, ड़ॉ एपी सिन्हा के अलावे सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीडीएम विनय कुमार, डीपीएम व अन्य उपस्थित थे.
