ईटाकूदर से मिला अधेड़ का शव, कलाई पर कटे का है निशान

सरायकेला : सरायकेला थानांतर्गत ईंटाकुदर पंचायत के रुटकाटांड़ टोला से पुलिस ने संजय नदी के भुइयां घाट से रविवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया. शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम रुटकाटांड़ के ग्रामीणों ने संजय नदी के भुइयां घाट पर एक शव होने […]

सरायकेला : सरायकेला थानांतर्गत ईंटाकुदर पंचायत के रुटकाटांड़ टोला से पुलिस ने संजय नदी के भुइयां घाट से रविवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया. शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम रुटकाटांड़ के ग्रामीणों ने संजय नदी के भुइयां घाट पर एक शव होने की सूचना मुखिया रेणुका सोय को दी.

इसके बाद सअनि अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई कर श‍व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शिनाख्त के लिए शव को थाने में रखा गया है. पुलिस ने बताया कि शव के दाहिने हाथ की कलाई पर कटे का निशान है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >