सरायकेला : शहरी क्षेत्र में पूर्व की भांति बाहरी यानी निजी एजेंसी के माध्यम से ही टैक्स की वसूली होगी. इसके लिए नगर विकास विभाग ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र लिख कर पुन: पीपीपी मोड़ पर ही टैक्स की वसूली शुरू करने का निर्देश दिया है. विभागीय पत्र मिलते ही सरायकेला नगर पंचायत में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सरायकेला : शहरी क्षेत्र में पूर्व की भांति बाहरी यानी निजी एजेंसी के माध्यम से ही टैक्स की वसूली होगी. इसके लिए नगर विकास विभाग ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र लिख कर पुन: पीपीपी मोड़ पर ही टैक्स की वसूली शुरू करने का निर्देश दिया है. विभागीय पत्र मिलते ही सरायकेला नगर पंचायत में फिर से निजी एजेंसी के माध्यम से ही टैक्स की वसूली होगी.
इस संबंध में सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि विभागीय निर्देश के कारण फिर से निजी एजेंसी या संस्थान के माध्यम से ही नगर पंचायत के सभी टैक्स की वसूली की जायेगी. किया जाएगा.
क्या था मामला: पीपीपी मोड़ पर निजी एजेंसियों से टैक्स की वसूली करने का पूरे राज्य में विरोध हुआ था. जिस पर नगर विकास विभाग के मंत्री ने निजी संस्थानों द्वारा किये जा रहे राजस्व संग्रहण कार्य को स्थगित करने का निर्देश दिया था. बाद में मंत्री सीपीसिंह द्वारा ही इससे चालू करने का निर्देश दिया गया है.