साहिबगंज में तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत, शव सड़क पर रख जोरदार विरोध-प्रदर्शन

Sahibganj: जिले के मोहनपुर-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर लालबाथन गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. ग्रामीणों ने इस दुर्घटना के बाद शव को सड़कर पर रखकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया.

मो इरशाद
Sahibganj: साहिबगंज जिला के मोहनपुर-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर लालबाथन गांव के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान विष्णु साह (33 वर्ष, पिता देवू साह) के रूप में हुई है. मृतक के भाई महेश साह ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 2 बजे उनका भाई किसी काम से अपने घर लौट रहे थे, इसी क्रम में लालबाथन के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार हाइवा ने उसे कुचल दिया. पीड़ित परिजनों के अनुसार एनएचआई कार्य में वह हाइवा मिट्टी खाली कर मारोपुर की ओर मिट्टी लाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान घर आ रहे विष्णु साह को तेज रफ्तार उस हाइवा ने कुचल दिया.

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने उधवा-तीनपहाड़ मुख्य सड़क को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग की. सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

आरकेएस कंस्ट्रक्शन का है हाइवा

सूचना पाकर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया. बताया जा रहा है कि उक्त हाइवा आरकेएस कंस्ट्रक्शन का है. घटना के बाद हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने हाइवा को जब्त कर रखा है. खबर लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव को घटनास्थल पर रखकर सड़क जाम किया हुआ है और मृतक की परिजनों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है. खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

ये भी पढ़ें…

चाईबासा के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बना पदाधिकारी तो कोई प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर

धनबाद: दूधमुंहे बच्चे पर टूटा पिता का गुस्सा, घरेलू विवाद में ली अपने ही खून की जान, मां ने लगाया गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >