खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र के खिलाड़ी नयी दिल्ली के लिए रवाना

खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र के खिलाड़ी नयी दिल्ली के लिए रवाना

साहिबगंज स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नयी दिल्ली में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर-14 आयु वर्ग, बालक एवं बालिका, फ्री-स्टाइल) में भाग लेने के लिए साहिबगंज जिले के चयनित खिलाड़ी नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं. इस प्रतियोगिता में जिले के चांद भैरव इंडोर स्टेडियम, साहिबगंज स्थित खेल विभाग द्वारा संचालित खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं. बालिका वर्ग (फ्री-स्टाइल) के चयनित खिलाड़ियों में 33 किलोग्राम वर्ग में आर्या कुमारी, 36 किलोग्राम वर्ग में सीता कुमारी, 39 किलोग्राम वर्ग में सीमा कुमारी, 42 किलोग्राम वर्ग में काजल कुमारी, 46 किलोग्राम वर्ग में छोटी कुमारी, 54 किलोग्राम वर्ग में वैष्णवी कुमारी हैं. वहीं बालक वर्ग के चयनित खिलाड़ियों में 52 किलोग्राम वर्ग में नीतीश कुमार, 68 किलोग्राम वर्ग में प्रिंस कुमार शामिल है. उक्त सभी खिलाड़ियों ने 21 से 30 जनवरी तक रांची में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया. प्रशिक्षण के उपरांत खिलाड़ी खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र, साहिबगंज के प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुके हैं. इस अवसर पर डीसी हेमंत सती, डीडीसी सतीश चंद्रा, आइटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, जिला कुश्ती संघ की सचिव नमिता कुमारी, सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तबस्सुम सहित जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >