सिदो-कान्हू सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक, संताल समाज को दी अलग पहचान

जयंती पर सांसद, विधायक, झामुमो केंद्रीय सचिव व उपायुक्त ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले विजय हांसदा

बरहेट

सिदो-कान्हू जयंती पर शनिवार को झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी, उपायुक्त हेमंत सती एवं एसपी अमित कुमार सिंह ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर मालार्पण कर नमन किया. अवसर पर केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि आदिवासी समाज की सभ्यता और अस्मिता के अस्तित्व की लड़ाई को लेकर सिदो, कान्हू, चांद, भैरव के योगदानों को हमेशा याद रखा जायेगा. वहीं, सांसद विजय हांसदा ने कहा कि सिदो-कान्हू व अन्य शहीदों ने आदिवासी और गैर-आदिवासियों को अंग्रेज़ों और महाजनों के अत्याचार से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके संघर्ष और बलिदानों को हर वर्ष याद किया किया जाता है. सिदो-कान्हू सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं, जिन्होंने संताल समाज को एक अलग पहचान दी है. इधर, क्रांति स्थल बाबूपुर में भी शहीदों की बेदी पर केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा एवं अन्य पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, पूर्व जिलाध्यक्ष नजरूल इस्लाम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीबुल रहमान, महेश साह, जिप सदस्य जेठा मुर्मू, बल्लू सोरेन, मो अली, लखीराम हांसदा, सुनीराम हांसदा, बेला किस्कू व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >