18वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप में जिले की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

जामताड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में महिला कबड्डी टीम ने तीसरा स्थान किया प्राप्त

साहिबगंज जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 20 से 21 जनवरी 2026 तक जामताड़ा में आयोजित 18वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप में जिले की महिला कबड्डी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया. जिला कबड्डी संघ के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम ने कप्तान ममता कुमारी के नेतृत्व में दमदार खेल का प्रदर्शन किया. टीम ने जामताड़ा, हजारीबाग, धनबाद सहित अन्य जिलों की सशक्त टीमों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की. खिलाड़ियों के अनुशासन, सामूहिक प्रयास एवं खेल कौशल की सराहना चारों ओर की जा रही है. इस उल्लेखनीय सफलता पर जिला महिला कबड्डी टीम को डीसी हेमंत सती, डीडीसी सतीश चंद्रा, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, एपीओ सुश्री तबस्सुम, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह संरक्षक राजेश यादव, सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष कुमार उर्फ टिंकू, जिला कबड्डी संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार साह, अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू सहित मनोज कुमार, प्रो. रंजीत सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, सोने लाल मंडल, राजीव कुमार, चंदन कुमार, संजय कुमार, दिलीप कुमार, हर्षिता एंजिला मुर्मू, प्रमोदनी सोरेन, आदित्य कुमार, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल, निमाई चौधरी, सुष्मिता सोरेन, मिथुन कुमार, दीपक पासवान समेत जिले के अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी जिले की महिला कबड्डी टीम इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >