पूजा पर्व की शुरुआत होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. इस दौरान श्रद्धालुओं की आस्था में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसे ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने निर्देश जारी किया है कि शहर में सड़क किनारे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगने वाली मुर्गा, मीट और मछली की दुकानों को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए. पूर्व में चर्च रोड, कुलीपाड़ा, सुभाष मोड़, साक्षरता मोड़, मजहर टोला मोड़, हटिया रोड, सब्जी मंडी और बादशाह चौक सहित कई स्थानों पर दुकानें लगती थीं. अब सभी दुकानदारों को नगर परिषद की बादशाह मोड़ स्थित भूमि पर दो दिनों के भीतर शिफ्ट किया जायेगा. इसके लिए जमीन को जेसीबी से समतल कर डस्ट भरने का कार्य किया जा चुका है. दुकानदारों ने जगह चयन कर पास बल्ले गाड़ना भी शुरू कर दिया है. इस प्रकार पूजा आरंभ होने से पूर्व ही सभी दुकानें नगर परिषद की जमीन पर स्थानांतरित हो जाएंगी.
क्या कहते हैं सिटी मैनेजर
पूजा का माहौल शुरू होनेवाला है. इसको लेकर नप कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निर्देश जारी किया गया कि जल्द सभी मुर्गा, मीट व मछली की दुकान बादशाह मोड़ के निकट नगर परिषद के जमीन पर लगायी जाये. इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है. जल्द रास्ते में लगनेवाली सभी दुकानें को हटाकर दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया जायेगा.
बीरेश कुमार, सिटी मैनेजर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.