बस से युवक को लगा धक्का, चालक को घेर कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग अंतर्गत हाइस्कूल के पास हुई घटना

प्रतिनिधि, बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग अंतर्गत हाइस्कूल के पास दुमका साहिबगंज कृष्णा रजत बस साहिबगंज से युवक को ठोकर लग गयी. जानकारी के अनुसार बस दुमका से साहिबगंज जा रही थी. इसी दौरान बस किनारे खड़ी करने के क्रम में युवक को धक्का लग गया. हालांकि वह बाल-बाल बच गया. घटना को देखकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. उपस्थित ग्रामीणों ने बस चालक को बस से बाहर कर हंगामा किया. बस को 20 मिनट तक ग्रामीणों ने रोके रखा. इसके बाद आपसी सूझबूझ से मामले को शांत कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >