भारत को विश्व गुरु बनाकर संघ और डॉ हेडगेवार के सपनों को करना है साकार : डॉ राजकुमार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर मनाया गया विजयादशमी उत्सव

बरहरवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साहिबगंज द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को बरहरवा में नगर कार्यवाहक अनुराग आनंद के नेतृत्व में विजयादशमी उत्सव मनाया गया. जिसमें पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया. पथ संचलन आरबी पैलेस बरहरवा से निकलकर ह���टपाड़ा, बंगालीपाड़ा, कालीतल्ला, कहारपाड़ा, थाना रोड, कुशवाहा टोला, हनुमान मंदिर रोड, मेन रोड, स्टेशन चौक, सब्जी मंडी होते हुये सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समाप्त हुआ. इसके बाद शस्त्र पूजन व संबोधन किया गया. अपने संबोधन में विभाग संचालक डॉ राजकुमार ने कहा कि संघ अपना 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है. संघ के द्वारा इन सौ वर्षों की यात्रा में राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ समाज के सहयोग से अनेक उल्लेख के कार्य किये गये हैं. वर्तमान में संघ का हिंदुस्तान के अलावे वैश्विक स्तर पर भी विस्तार हुआ है. भामसं, विद्या भारती, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरोग्य भारती, सेवा भारती, विद्यार्थी परिषद सहित अनेक संगठन आज समाज में कार्य कर रहे हैं. लेकिन, संघ का जो उद्देश्य है वह आज भी पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ है. हम सभी को संघ और डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के सपनों को साकार करना है. भारत को विश्वगुरु बनाना है. मौके पर विभाग प्रचारक अजय कुमार, प्रांत कार्यवाहक संजय, प्रचारक लालचंद, विस्तारक परितोष, खंड कार्यवाहक मनोहर, संपर्क प्रमुख आनंद भगत, मिथुन पांडे, कमल कृष्ण भगत, उत्तम भगत, राजकुमार भगत, जवाहर भगत, पुष्कर गुप्ता, अभिषेक आनंद, बिक्रम दास सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >