परिनिर्वाण. विद्यार्थी परिषद ने सामाजिक एकता का दिया संदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, साहिबगंज नगर इकाई ने सामाजिक समरसता दिवस पर तीन कार्यक्रम आयोजित किए। नगर परिषद परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चर्चा हुई।

साहिबगंज नगर इकाई की ओर से समरसता चौपाल का आयोजन संवाददाता, साहिबगंज. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साहिबगंज नगर इकाई ने सामाजिक समरसता दिवस पर शनिवार को तीन कार्यक्रम आयोजित किए. नगर मंत्री अविनाश साह की अध्यक्षता में पहला कार्यक्रम नगर परिषद परिसर में हुआ, जहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके विचारों तथा सामाजिक न्याय के संदेश पर चर्चा हुई. दूसरा कार्यक्रम उत्क्रमित नगरपालिका उच्च विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया. भारती कुमारी प्रथम, श्रेया कुमारी द्वितीय और सोनम परवीन तृतीय स्थान पर रहीं. विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. तीसरे चरण में गुल्ली भट्टा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सेवा बस्ती में चौपाल आयोजित हुई, जहां बस्तीवासियों को संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक समानता के महत्व पर जागरूक किया गया तथा बच्चों को चॉकलेट वितरित की गयी. अविनाश साह ने कहा कि उद्देश्य समाज के हर वर्ग को बाबा साहेब के विचारों से जोड़ना है. एनआरपी सेंटर के प्रधानाचार्य मनोज झा ने प्रतियोगिताओं को छात्रों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया. चंदन कुमार ने कहा कि एबीवीपी समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है. अंकुश कुमार ने बताया कि चौपाल ने जरूरतमंदों तक जागरूकता पहुंचाई है. इस अवसर पर नगर सह मंत्री निधि सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रोजीत साह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन कुमार, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, राजा, प्रिया कुमारी, माहि कुमारी, आदर्श, समीर, नीरज, विवेक, बादल, आकाश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >