प्रतिनिधि, बोरियो: चतरा धोगड़ा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों की पहचान महाराजपुर निवासी तौफीक अंसारी (24) और सकरीगली निवासी सुजन अंसारी (23) के रूप में हुई है.
अचानक अनियंत्रित हुई बाइक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तौफीक अंसारी और सुजन अंसारी बाइक पर सवार होकर बोरियो की ओर आ रहे थे. इसी दौरान चतरा धोगड़ा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये.
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और उनके साथियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बोरियो पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद साहिबगंज रेफर
सीएचसी बोरियो में डॉ. चंदन कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उनकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज रेफर कर दिया गया.
धोगड़ा झरना घूमने गये थे युवक
बताया जाता है कि दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ धोगड़ा झरना घूमने गये थे. वहां साथियों के साथ समय बिताने और पार्टी मनाने के बाद वापस लौटने के दौरान बाइक दुर्घटना का शिकार हो गयी.
हादसे के बाद साथियों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.
