राजभाषा हिंदी में कार्य करना सरल, स्वेच्छा से अपनाना चाहिए : पवन सिंह

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन

साहिबगंज. मालदा मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन के सभाकक्ष में दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में साहिबगंज रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अनुवादक विद्यासागर राम ने की. मुख्य अतिथि सहायक यांत्रिक अभियंता पवन कुमार सिंह ने कहा कि राजभाषा हिंदी में कार्य करना सरल है और इसे बाध्यता नहीं बल्कि स्वेच्छा से अपनाना चाहिए. वहीं मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता विक्रमशिला विद्यापीठ के कुलाधिपति रामजन्म मिश्र ने हिंदी के संवैधानिक महत्व, इसके उपयोग की अनिवार्यता तथा कार्यालयी कार्यों में सरल और स्पष्ट हिंदी के प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को टिप्पणी लेखन, पत्राचार लेखन, राजभाषा नियम व अधिनियम तथा कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करने की विधियों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग, भाषा की सरलता, स्पष्टता और शुद्धता पर विशेष जोर दिया गया. इस दौरान सुधीर कुमार, राहुल कुमार लाल, रविराज कुमार, प्रकाश कुमार, अविनाश चौधरी, शत्रुघ्न कुमार, अजय कुमार सिंह, धीरज कुमार, चंद्रशेखर मरांडी, रंजीत कुमार मंडल, अंकिता कुमारी , स्नेहाशीष बनर्जी, निवास पासवान उपस्थित थे. कार्यशाला में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत इंद्र ज्योति मालदा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक गुरुदेव साह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >