वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि का वितरण पूरा

लाभुकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया

साहिबगंज

साहिबगंज जिले में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि लाभुकों के बीच सितंबर 2025 तक वितरित कर दी गयी है. उपायुक्त हेमंत सती ने जानकारी दी कि पर्व-त्योहारों को देखते हुए लाभुकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जारी अद्यतन आंकड़े के अनुसार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (केंद्र)-29189 लाभुक. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (केंद्र)-11963 लाभुक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना (केंद्र)-714 लाभुक, मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना (राज्य)-174813 लाभुक, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना (राज्य) के 105196 लाभुक, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना (राज्य)-12192 लाभुक, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना (राज्य)-18083 लाभुक, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना (राज्य) -12723 लाभुक, एचआईवी/एड्स पीड़ित सहायता पेंशन योजना (राज्य)-194 लाभुक हैं. डीसी हेमंत सती ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. सभी बीडीओ को शीघ्र सत्यापन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.

प्रमुख प्रखंडवार आंकड़े (सक्रिय लाभुक/डीएलसी पंजीकरण/लंबित पंजीकरण)

साहिबगंज नगर पंचायत : 1934/666/1268

राजमहल नगर पंचायत : 1025/683/342

बोरियो एनपी क्षेत्र ) 264/ 99/559

बरहरवा नगर पंचायत : 1071 / 512 / 1571

मंडरो : 2550 / 1692 / 2536

बोरियो : 4654 / 2118 / 2176

राजमहल : 6296 / 3621 / 2675

बरहेट : 4476 / 2300 / 1176

तालझारी : 2851 / 1675 / 1176

उधवा : 4090 / 3154 / 936

पतना : 2479 / 1360 / 1119

बरहरवा : 6904/4386/2518

कुल : सक्रिय लाभुक : 41866, डीएलसी पंजीकृत : 23967, लंबित पंजीकरण : 17899 हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >