शिव मंदिर से बाजार तक हो पक्की सड़क का निर्माण

प्रभात खबर संवाद में गांधी आदर्श उच्च विद्यालय के शिक्षकों ने की समस्याओं पर चर्चा

मंडरो. प्रखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी गांधी आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को बीआरसी के कर्मी भानू प्रकाश की अध्यक्षता में प्रभात संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षक व कर्मियों ने प्रभात खबर के द्वारा विद्यालय के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण, शिव मंदिर से बाजार तक पक्की सड़क का निर्माण, शिव मंदिर से मोहली टोला तक सड़क के दोनों ओर नाला का निर्माण, मिर्जाचौकी बीआरसी केंद्र परिसर का जीर्णोद्धार, गांधी आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में जलमीनार या चापाकल की व्यवस्था, विद्यालय परिसर के पुराने भवन को तोड़ कर नया भवन बनाने की व्यवस्था करने की मांग की. छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण समेत अन्य मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया. विद्यालय में समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी. मौके पर दिलीप कुमार चौधरी, श्रीनाथ चौधरी, हरि तिवारी, प्रेम शंकर जायसवाल, श्याम सुंदर पंडित, पंचमी कुमारी, रेखा कुमारी, संतोष गुप्ता, लक्ष्मी पंडित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >