जोंका सरीफ में उर्से मुबारक और अनवारे औलिया जलसा का भव्य आयोजन

मुक़रीरों की कलाम प्रस्तुतियों और धार्मिक संदेशों से भरपूर रहा कार्यक्रम

तीनपहाड़

रविवार की रात जोंका सरीफ में मदरसा हैदरिया फैजाने कफील के सामने उर्से मुबारक एवं अनवारे औलिया कांफ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर एक से बढ़कर एक मुक़रीर उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी कलाम प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया. मधुपुर से आये शायरे इस्लाम नदीम रजा फैजी ने नाते कलाम पेश किया और उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं, बिहार के हसनपुरा सिवान से आये डॉ. नाहिद अहमद ने लोगों से अपील किया कि वे अल्लाह के रसूल के बताए मार्ग पर चलें, बुरे काम छोड़कर नेक और सच्चाई के रास्ते अपनायें. उन्होंने लोगों को नियमित नमाज पढ़ने और अल्लाह की इबादत करने की सलाह दी. डॉ. नाहिद ने बच्चों को माता-पिता की सेवा और सम्मान करने तथा महिलाओं को अपने पति की खिदमत करने और बच्चों को अच्छी तालीम देकर नेक इंसान बनाने का महत्व बताया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व हजरत सैयद तसदुक हुसैन जोंका सरीफ के मजार पर चादरपोशी भी की गयी. मौके पर सैयद शाह नुर आताई मियां, सैयद आक़िफ़ अहमद, शब्बीर अहमद, मोशरफ रजा, लटिफुर रहमान, मुफ़्ती नेसार अहमद, नाजिर अहमद, मो. दाउद, अबुल काशिम, शमशेर अली नक्शबंदी सहित अन्य ने अपनी तकरीर पेश की. इस जलसा को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >