लालबथानी रहमत टोला के लिए ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की मांग

जल्द समस्या का समाधान किया जायेगा

साहिबगंज

सदर प्रखंड की पंचायत मखमलपुर दक्षिण अंतर्गत लालबथानी रहमत टोला एवं कुलदीप सिंह टोला है. इनमें लगभग 300 घरों की आबादी है. दोनों गावों को मिलाकर 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो-तीन साल से हमलोग बिजली की समस्या से परेशान हैं. यहां तार की स्थिति ठीक नहीं है न ही वोल्टेज सही तरह से मिल पाता है. बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार हमलोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों के पास अपनी बातें रखी, लेकिन इन समस्या से उन लोगों को कोई मतलब नहीं है, सिर्फ चुनाव के समय इन लोगों को वोट चाहिए. आने वाले समय में पंचायत चुनाव होने वाला है, तब हमलोग जनप्रतिनिधि से गांव में किये गये विकास का हिसाब मांगेंगे. ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस के राजमहल विधानसभा अध्यक्ष कौसर आलम को बताया कि गांव में एक नया ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की जाय, ताकि गर्मी से हमलोगों को राहत मिल सके. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि बिजली विभाग से बात कर बहुत जल्द समस्या का समाधान किया जायेगा. मौके पर वार्ड-10 के अबदूर रहीम, हाजी मुस्लिम, हाजी अफसर अली, मैनुल हक, खुर्शीद आलम, नुरू आलम, नसीर हुसैन, अकबर अली, इसरफिल हक, प्रवेज आलम, निजाम, अब्दुल बारिक, अनसुर रहमान, मो शजहान, फारूक, शहनवाज आलम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >