डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलास्तरीय नार्को-समन्वय कमेटी की बैठक हुई. बैठक में एसपी अमित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में जिले में नशा नियंत्रण, अवैध दवा व्यापार और ड्रग्स से संबंधित अपराधों की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गयी. डीसी ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री, दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध वितरण पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है. समन्वित कार्रवाई के लिए ड्रग टास्क फोर्स का गठन किया गया है. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व ड्रग इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है. डीसी ने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अगली बैठक से पूर्व जिले के सभी मेडिकल दुकानों की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन मेडिकल दुकानों में फार्मासिस्ट नहीं पाए जायेंगे, उनसे जुर्माना वसूला जायेगा. बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, ड्रग इंस्पेक्टर चंदन कश्यप आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.