आग लगने से दो घर जलकर राख, घरेलू सामान समेत तीन बकरियां जलीं

राधानगर थाना क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर से निकली आग ने लिया विकराल रूप

उधवा राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज पंचायत अंतर्गत सिंह टोला में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये. इस आगलगी में घरेलू सामान, नकदी और तीन बकरियां भी जलकर राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, सिंह टोला निवासी अर्जुन मंडल के परिवार के लोग छत के ऊपर बने रसोईघर में खाना बना रहे थे. इसी बीच अर्जुन मंडल का परिवार किसी काम से नीचे गया. तभी चूल्हे से आग की चिंगारी उठी और आसपास के घरों में फैल गयी. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गयी और रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे आग और विकराल रूप धारण कर गयी. आगलगी की खबर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की घटना में अर्जुन मंडल और बादल मंडल का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग में उनके घरेलू सामान, नकदी के अलावा तीन बकरियां भी जलकर राख हो गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >