डीडीसी ने बोरियो-तालझारी में दीदियों के आत्मनिर्भरता प्रयासों को सराहा

फील्ड विजिट सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा.

साहिबगंज

साहिबगंज में डीडीसी सतीश चन्द्रा ने शनिवार को बोरियो और तालझारी प्रखंड में एनआरएलएम की योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने बीवी 300 लेयर बर्ड यूनिट जिन्नातू खातून एवं तालझारी प्रखंड के धनबाद भट्टा मोतीझरना की लाभुक संजू देवी के यूनिट, जेंडर रिसोर्स सेंटर, दीदी कैफे, आजीविका संसाधन केंद्र और सीएलएफ का अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान दीदियों से उनकी आजीविका गतिविधियों और अनुभवों पर चर्चा की गई. दीदियों ने पलाश योजना से मिलने वाले लाभ और आय सृजन के अनुभव साझा किए, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता के प्रयास प्रोत्साहित हुए. यह फील्ड विजिट सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा.

जिले में पलाश के अंतर्गत शनिवार को डीडीसी सतीश चन्द्रा ने बोरियो एवं तालझारी प्रखंड में एनआरएलएम द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया गया.इस दौरान बोरियो प्रखंड के मदनशाही स्थित बीवी 300 लेयर बर्ड यूनिट लाभुक: जिन्नातूँ ख़ातून एवं तालझारी प्रखंड के धनबाद भट्टा मोतीझरना की लाभुक संजू देवी के यूनिट का निरीक्षण किया गया.इसके पश्चात कल्याणी पंचायत में संचालित जेंडर रिसोर्स सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मोतीझरना सीएलएफ का भी अवलोकन किया गया. निरीक्षण के दौरान दीदियों से संवाद कर उनके आजीविका कार्यों एवं क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली गई.इसके बाद उपविकास आयुक्त द्वारा तालझारी प्रखंड में संचालित दिदी कैफे, आजीविका संसाधन केंद्र एवं तालझारी सीएलएफ का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उपविकास आयुक्त के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सामुदायिक समन्वयक एवं एफटीसी उपस्थित रहे.दीदियों से बातचीत करते हुए विभिन्न आजीविका गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई.लखपति दीदी से उनकी सफलता की कहानी जानी गई तथा आजीविका ग्राम एक्सप्रेस योजना से जुड़ी दीदी से भी संवाद किया गया. दीदियों द्वारा पलाश के माध्यम से प्राप्त लाभ एवं आय सृजन के अनुभव साझा किए गए, जिससे उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हो रहे प्रयास स्पष्ट रूप से सामने आए। यह फील्ड विजिट समग्र रूप से अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायक रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >