राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट निकट केलाबन्ना गांव में पिछले 13 दिनों से अधिक समय से लगभग 50 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली आपूर्ति ठप है. उपभोक्ता सीमा देवी, आलोक कुमार महतो, धनंजय साह, दिलीप साहा, गंगा देवी, राजदेव उरांव, रखेदन महतो, सोनम कुमारी, आगरी सोरेन, शबौती देनी, बसंती देवी, निता देवी, विवाणु महतो, अशोक महतो, बिलो देवी, चंचला देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने विभाग एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को लिखित शिकायत की है और बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है. उपभोक्ताओं ने बताया कि इस आदिवासी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 8 दिसंबर को तकनीकी खराबी के कारण जल गया था, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. इससे लगभग 50 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में बिजली नहीं आ रही है. उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया है. उपभोक्ताओं के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर बार-बार ओवरलोड हो जाने की वजह से खराब हो रहा है और जल रहा है, जिसके कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले 13 दिनों से गांव में अंधेरा व्याप्त है, और बच्चे केवल लालटेन के सहारे अपनी पढ़ाई कर पा रहे हैं. गांव के बिजली उपकरण पूरी तरह ठप्प हैं. उपभोक्ताओं ने इस समस्या का समाधान करते हुए ट्रांसफॉर्मर बदलकर गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है. हालांकि, इस समस्या को लेकर कई प्रयास के बावजूद राजमहल बिजली विभाग के जेई चंद्र कुमार के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका, इसलिए उनका पक्ष नहीं रखा जा सका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.