फांसी से लटका मिला युवक, कर्नाटक से चार दिन पहले ही आया था घर

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

साहिबगंज

तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली, छोटा भागियामारी नया टोला निवासी बुधन सिंह के 26 वर्षीय पुत्र राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पत्नी सिंपी कुमारी ने बताया कि राजकुमार कर्नाटक में बालू ढोने का काम करता था. वह आठ दिन पहले कर्नाटक गया था, लेकिन चार दिन बाद ही वापस लौट आया. शनिवार शाम काम पर जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गयी. इसके बाद उसने पत्नी को अंदर जाकर सोने को कहा और खुद आंगन में सोने चला गया. डर के कारण पत्नी अपने बच्चों के साथ गोतनी के पास सोने चली गयी. रात में उठने पर देखा कि राजकुमार खटिया पर नहीं है, तो खोजबीन की. बाद में कमरे में जाकर देखा कि वह तोलिया के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक के तीन बच्चे हैं—एक 9 वर्षीय पुत्र, एक 3 वर्षीय पुत्री और एक 10 माह की पुत्री. वह छह भाइयों में तीसरे स्थान पर था. सूचना मिलते ही तालझारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >