पूजा पर्व के मद्देनजर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध
प्रतिमा विसर्जन नहीं हो जाता, तब तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा
By ABDHESH SINGH | Updated at :
साहिबगंज (फाइल फोटो)
साहिबगंज
दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए आज से बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है. इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये हैं. नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी स्थिति में बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश न करने दिया जाये. सूत्रों के अनुसार, पूजा पर्व के दौरान सड़कों पर आम नागरिकों का आवागमन अधिक हो गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. अब से साक्षरता मोड़ के पहले ही बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा, वहीं दूसरी ओर घोड़मारा पुल के पहले ही इन्हें शहर में प्रवेश से रोक दिया जाएगा. हालांकि, छोटे वाहनों को अनुमति दी जाएगी, लेकिन यदि वे अत्यधिक सामान से लदे होंगे, तो पुलिस जांच की जाएगी. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जब तक प्रतिमा विसर्जन नहीं हो जाता, तब तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार से आदेश का उल्लंघन होता है, तो नगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है