बिन्दुवासिनी मंदिर में कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र प्रारंभ

माता दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की हुई पूजा, मां के जयकारे से माहौल भक्तिमय

पतना

आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र बरहरवा के बिंदुवासिनी मंदिर में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया. पुरोहित उज्ज्वल पांडे एवं पंडित विक्रम शर्मा के द्वारा मंदिर के योगेश्वरी मंडप में पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया. तत्पश्चात माता दुर्गा का आह्वान कर उनके प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा प्रारंभ की गयी. कलश स्थापना के साथ बरहरवा में माहौल भक्तिमय हो गया. इधर, माता बिंदुवासिनी का दर्शन करने प्रथम दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी. चैत्र नवरात्र को लेकर कमेटी की ओर से पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक रूप में सजाया गया. माता शैलपुत्री की पूजा के पश्चात आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इधर, विधि व्यवस्था को लेकर बिंदुधाम प्रबंध समिति पतना बरहरवा के कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन, महासचिव दिनेश कर्मकार सहित कमेटी के अन्य सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में पूरी तरह सक्रिय रहे. दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिये प्रसाद, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गयी. वहीं, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन व ठहरने की व्यवस्था कमेटी की ओर से की गयी. बताते चलें कि नवरात्रि के पावन अवसर पर बिंदुधाम मंदिर में 23 मार्च को शतचंडी महायज्ञ का अनुष्ठान प्रारंभ होगा. साथ ही 23 मार्च से मासव्यापी मेले का आयोजन होगा. जिसका शुभारंभ झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी व अन्य अतिथियों के द्वारा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >