श्रद्धा और उल्लास के साथ मनीं शरद पूर्णिमा और लक्खी पूजा

माहौल भक्तिमय बना रहा

साहिबगंज. सोमवार को शरद पूर्णिमा और लक्खी पूजा के अवसर पर साहिबगंज शहर के बंगाली टोला स्थित रॉबर्टसन क्लब, सुभाष कॉलोनी और झरना कॉलोनी में माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. बंगाली समाज के रंजीत सिंह और सुदीप कुमार ने बताया कि समाज के प्रत्येक घर में भक्तिभाव से लक्खी पूजा का आयोजन हुआ. कई घरों में माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गयी. पूजन में धान की बालियां, ईख, ताड़ के फल से निकला खूजा, नारियल और पारंपरिक पूजा सामग्री का उपयोग किया गया. पूजा के दौरान भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की और माता की आरती की. पूजा पंडालों और घरों में श्रद्धालुजन की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >