विधायक ने 1.38 करोड़ के दो विद्यालय परिसर में अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास

शैक्षणिक संस्थानों को दुरुस्त कर बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का है लक्ष्य : विधायक

उधवा/मंगलहाट

राजमहल विधायक ने गुरुवार को एक करोड़ 38 लाख की लागत से दो विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा भवन का शिलान्यास मंगलहाट एवं बुढ़वा के इंग्लिश में किए. उधवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय इंग्लिश में गुरुवार को विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने छह अतिरिक्त कक्षा भवन का शिलान्यास किया. विधायक के पहुंचने पर स्कूली बच्चों सहित कार्यकर्ताओं ने फूल माला-पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान विधायक एमटी राजा ने कहा कि विद्यालय में भवन की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती थी. छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए विद्यालय प्रांगण में अनाबद्ध निधि से करीब 69 लाख रुपए की लागत से छह अतिरिक्त कक्षा भवन का निर्माण होगा. कहा कि अतिरिक्त कक्षा भवन निर्माण होने से छात्रों को पठन-पाठन करने में सुविधा होगी. कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व छात्रहित में कार्य करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, कोषाध्यक्ष अब्दुल शेख, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, जिला सह सचिव काजू मल्लिक, कांग्रेस जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी, कौशर शेख, सद्दाम हुसैन, मदन मंडल, अली कमीशन, जहांगीर अली, नेहरूल इस्लाम, सहीदुल रहमान, वाहिद इस्लाम, अशोक मंडल, जमाल शेख, एहसान अली मौजूद थे. वहीं, मंगलहाट प्रतिनिधि के अनुसार, राजमहल प्रखंड के मंगलहाट स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में 6 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण एनआरइपी से 69.11 लाख की लागत से होगा, जिसका शिलान्यास गुरुवार को क्षेत्रीय माननीय विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने किया. विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि गांव में एक-दो दिनों में ही 100-100 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे. विद्यालय एवं जिला टॉपर में शामिल छात्राओं को भी विधायक ने मेडल एवं नोटबुक तथा शिल्ड से सम्मानित किया. मैट्रिक- स्वाति कुमारी, सतीश कुमार शाह, सोनी कुमारी. इंटर साइंस-आनंद कुमार, मंडल गणेश कुमार मंडल, गगन कुमार मंडल, आर्ट-राकेश कुमार साह, लक्ष्मी कुमारी, रोहित कुमार मंडल को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >