सौती चौकी पांगडो में महिला पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

पुरानी रंजिश के चलते विवादित मामले में आरोपितों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

साहिबगंज

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोती चौकी पांगडो गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर चाकू से हमला किया गया. घटना में 33 वर्षीय रिंकी मोसोमात गंभीर रूप से घायल हो गयी और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता रिंकी देवी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था, जो पहले भी थाना तक पहुंच चुका था. आरोपित पक्ष लगातार उन पर समझौता करने का दबाव बना रहा था, लेकिन जब उन्होंने समझौते से इनकार किया, तो आरोपित आक्रोशित हो गये. रिंकी देवी ने बताया कि चंद्रकांता, सुनीता देवी, शोभा देवी सहित तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर उन पर हमला किया और चाकू से शरीर के कई हिस्सों पर वार किये. किसी तरह अपनी जान बचाकर पीड़िता सदर अस्पताल पहुंचीं, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अंकित कुमार ने उनका इलाज शुरू किया. घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि महिला के शरीर पर कई जगह चाकू के निशान हैं और उनकी हालत गंभीर है. उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >