शेरशाहबादी का मसला बहुत बड़ी आबादी को करता है प्रभावित : सांसद

धरना स्थल पहुंचे विजय हांसदा, डीसी से फोन पर की बात, दो दिनों का लिया समय

बरहरवा

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 14वें दिन रविवार को राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा धरना स्थल पर पहुंचे और शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों के साथ वार्ता की. उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी तथा साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे से फोन पर वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान करने को कहा. वहीं, मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि शेरशाहबादी समुदाय को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का मसला हमारे क्षेत्र के बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है, और इसे लेकर हमने सरकार की ओर से दो बार पत्र निर्गत कराया है, जिसमें प्रभावित प्रखंडों तक पत्र गया है लेकिन प्रखंड स्तर पर अंचलाधिकारियों के माध्यम से यह जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने के कारण आज जो लोग यहां बैठे हैं हम उनके साथ हैं. झारखंड में ग्रामसभा को पूर्ण तरीके से सशक्त किया गया है. पदाधिकारी सक्षम हैं, फिर भी अगर कोई किंतु परन्तु का मसला होता है तो ग्रामसभा के माध्यम से उसे हल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि डीसी ने दो दिनों (मंगलवार) तक का समय लिया है. मंगलवार को वे सभी प्रभावित अंचलों के राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर निर्देश देंगे. इसके बावजूद भी कोई समस्या रहती है तो उसको भी हल करने के लिए हम लगातार प्रयासरत रहेंगे. वहीं, वार्ता के लिये सांसद के आगमन पर सोसाइटी के सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया. हालांकि, सोसाइटी के सदस्यों ने मामले का निष्पादन नहीं हो जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, धर्मवीर महतो, दिनेश गुप्ता, मो इश्तियाक, मो आजमाइल, तोफाइल शेख, नूरुल हुसैन, शाहबाज आलम, प्रदीप साहा, शकील अहमद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >