तीनपहाड़ में भव्य कलश शोभा यात्रा निकली, 1251 कन्याएं और महिलाएं हुईं शामिल

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रथ और झांकियों ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान

तीनपहाड़

दुर्गा पूजा के सप्तमी तिथि पर सोमवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, तीनपहाड़ की ओर से भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, नीचे टोला, बाबूपुर होते हुए रामपुरा नदी तक पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया और पुनः शोभायात्रा मंदिर प्रांगण वापस लौटी. इस शोभा यात्रा में कुल 1251 कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. कलश स्थापना के उपरांत समिति की ओर से सभी कन्याओं एवं महिलाओं के बीच शरबत एवं मिठाई का वितरण किया गया. शोभायात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और रथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. आयोजन के दौरान तीनपहाड़ थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सचिव सिद्धार्थ यादव उर्फ बल्ला, मनोज यादव, रणधीर सिंह, कुंदन सिंह, पिंटू यादव, अजय सोनी, शंभू भगत, चंदन श्रीवास्तव, राजू भगत सहित अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा. वहीं, तेतुलिया स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें गांव की महिलाओं और कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >